फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   smuggler property worth lakhs attached in Kaithal

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैथल में तस्कर की 83.22 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, जब्त करने की तैयारी

Wed, 13 Jul 2022 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 12:38 AM IST
सार

नशे संबंधी केस में संपत्ति को अटैच करने का यह जिले में पहला मामला है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसा है। 

विज्ञापन
smuggler property worth lakhs attached in Kaithal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कैथल जिला पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए एक तस्कर की 83.22 लाख रुपये की संपत्ति को केस से अटैच कर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नशे संबंधी केस में संपत्ति को अटैच करने का यह जिले में पहला मामला है। 

विज्ञापन


एनडीपीएस अधिनियम के तहत जिला कैथल के गांव दाबन खेड़ी थाना गुहला निवासी आरोपी गुरमेज उर्फ गुरमेल उर्फ गेजा की चल-अचल संपत्ति को अटैच करने संबंधी उक्त आदेश पारित किया गया है। इससे पहले पुलिस जांच में सामने आया कि नशे की कमाई से यह संपत्ति अर्जित की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सक्षम अधिकारी से नशा तस्कर गुरमेज सहित उनके परिजनों की 83 लाख 22 हजार 337 रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने का अनुरोध किया था। अथॉरिटी ने आरोपी की 83 लाख 22 हजार 337 रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया है। आदेशों के अनुसार, अब आरोपी तस्कर अपनी संपत्ति किसी को नहीं बेच पाएगा और न ही किसी को हस्तांतरित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मामले दर्ज, एक मामले में हो चुकी है सजा
नशा तस्कर आरोपी गुरमेज के खिलाफ जिला कैथल के थाना गुहला में दो मामले, फतेहाबाद के थाना सदर टोहाना में एक मामला, भिवानी के थाना तोशाम में एक मामला तथा पंजाब राज्य के पटियाला के थाना समाना में एक मामला दर्ज है। आरोपी गुरमेज को जिला फतेहाबाद के थाना सदर में 29 अगस्त 2002 को दर्ज केस में 160 किलो चूरापोस्त रखने के मामले में न्यायालय द्वारा 10 साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना किया चुका है। उपरोक्त जानकारी देते हुए एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि वर्ष 2020 के थाना गुहला में दर्ज मामले में 226 किलो 800 ग्राम चूरापोस्त बरामद मामले में भी आरोपी गुरमेज नामजद है। 


अन्य नशा तस्करों पर भी पुलिस का शिकंजा
एक नशा तस्कर की संपत्ति अटैच होने के बाद पांच अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की जांच की जा रही है। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करगी। उन्होंने यह भी कहा की कुछ नशे के सौदागरों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति का पता कर लिया गया है जिनकी संपत्ति भी शीघ्र ही जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएसपी सुनील व इंस्पेक्टर शिव कुमार को संपत्ति अटैच करने के लिए बनाई गई कमेटी का प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed