फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sir choturam frieght for farmers ः devvart

सर छोटू राम ने किया किसान, मजदूर के लिए संघर्ष : आचार्य देवव्रत

Sat, 08 Apr 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sat, 08 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
दीनबंधु सर छोटू राम एक जाति विशेष के नेता नही थे, बल्कि उन्होंने किसान, मजदूर के लिए संघर्ष करके व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया। गलत व्यवस्था को ठीक करके गरीब किसान के कल्याण के लिए हमेशा संघर्ष करके उनका सामाजिक, आर्थिक उत्थान किया। यह बात शनिवार को करनाल रोड बाईपास पर दीन बंधु सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण कर कहीं। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि  जीरों बजट की खेती अपनाएं किसान- राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि विभाग के वैज्ञानिकों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी तकनीक ईजाद करें कि जिससे किसानों की आय अगले पांच वर्षों में दुगुणी हो। आचार्य देवव्रत ने कहा कि किसान इसके लिए देशी गाय के गोबर और खाद की जैविक खाद तैयार करके खेती में उपयोग करें तथा जीरो बजट की खेती को अपनाएं। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दीन बंधु सर छोटू राम ने किसानों के लिए हमेशा ऐसी लड़ाई लड़ी, जो आज तक इतिहास में किसी ने नही लड़ी। उन्होंने गरीब किसानों को उनकी गिरवी रखी जमीन का मालिक बनाया। उन्हें अपने हकों के लिए संघर्ष करना सिखाया। मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि सर छोटू राम के संघर्ष के कारण ही हम आज किसान कहलवाने में गर्व महसूस करते हैं। दीन बंधु छोटू राम महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने किसानों के लिए संघर्ष किया। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सर छोटू राम 36 बिरादरी के नेता थे तथा किसानों और दलितों के मसीहा थे। इस मौके पर छोटू राम विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष चांद सिंह ,भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, प्रवीन किछाना, सुरेंद्र ढुल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरमैन सुखविंद्र कौर, धर्मपाल, रतन, रणबीर फौजी, सुभाष और शकुंतला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed