Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   prisoner in jail for murder hanged himself in Kaithal crime news

Haryana Crime: मर्डर केस में जेल में बंद हवालाती ने लगाया फंदा, बाथरूम की खिड़की पर लटकी मिली लाश

Mon, 10 Nov 2025 03:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 03:04 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में जेल में तीन साल से हत्या के आरोप में बंद गांव पीडल के हवालाती बलविंद्र ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
prisoner in jail for murder hanged himself in Kaithal crime news
हवालाती ने जेल में लगाया फंदा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में जेल में तीन साल से हत्या के आरोप में बंद गांव पीडल के हवालाती बलविंद्र ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली। उसका शव बाथरूम की खिड़की से अंगोछे से लटका मिला। दूसरे कैदियों ने जब उसे देखा तो इसकी सूचना तुरंत जेल प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी नरेश ने बताया कि आरोपी तीन साल से हत्या के मामले में जेल में बंद था। सोमवार को वह नहाने के लिए बाथरूम गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो अन्य कैदियों ने उसकी तलाश की। कुछ देर बाद ढूंढने के बाद उसका शव बाथरूम की खिड़की से लटका मिला। इसकी सूचना जेल प्रबंधन को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बिजनेस पार्टनर की हत्या का आरोप
पुलिस अनुसार वर्ष 2022 में उसने चीका के एक व्यापारी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में काम शुरू किया था। इसमें काफी धनराशि खर्च की गई। कुछ समय तो दोनों के बीच सब ठीक चलता रहा, लेकिन थोड़े समय बाद आरोपी के मन में बेईमानी आ गई और आरोपी ने व्यापारी के साझे के रुपये हड़प लिए। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यापारी की हत्या कर दी। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed