Kaithal: फार्मासिस्ट बेटे को जान से मारने की धमकी, पिता से मांगी पांच लाख रुपये फिरौती
कैथल में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में फार्मासिस्ट बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं, जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर तीन आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति से चार लाख 60 हजार रुपये की धोखधड़ी की है।
विस्तार
कैथल में फार्मासिस्ट बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक अज्ञात आरोपी ने उसके पिता को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी निवासी मुलतान सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके मोबाइल पर पहले तो 15 मई को शाम 5:49 बज एक नंबर से कॉल कि आपका नाम डॉ. मुलतान है तो जवाब में उसने हां कहा। उसके बाद फोन करने वाले ने उसके बेटे चरणा का नाम पूछा।
मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
बाद में आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। 18 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर कॉल आई। आरोपी ने उससे कहा कि समझ नहीं आया कि उसने पांच लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने कहा कि अगर राजौंद अस्पताल में लगे अपने लड़के की जान प्यारी तो पैसे दे। नहीं तो लड़के की खैर नहीं होगी। आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये की मांग करके उसके बेटे को मारने की धमकी दी है। जिस कारण उसे अपने बेटे की जान व माल का खतरा है। इंस्पेञ्चटर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर चार लाख 60 हजार रुपये की धोखधड़ी
कैथल में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर तीन आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति से चार लाख 60 हजार रुपये की धोखधड़ी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बाउपुर निवासी गुलजार सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि उसने तीन एकड़ जमीन का उसकी भाभी बिमला देवी से वर्ष 2011 में इकरार नामा किया था। इस जमीन पर न्यायालय में केस होने के कारण बिमला व उसके बेटे सुनील ने बाद में रजिस्ट्री करवाने की बात कही थी।
जबरदस्ती जमीन का कब्जा लेने को उतारु
जमीन के लिए उसने चार लाख 60 हजार रुपये भी दे दिए थे। बिमला व सुनील ने अब उसे धमकी दी कि अगर इस समय की कीमत के अनुसार जमीन की कीमत बढ़ाकर न दी तो वे किसी और आदमी को जमीन बेच देंगे। उसने उनकी नाजायज शर्त को मानने से इंकार कर दिया। बाद में महिला ने गांववासी धर्मवीर सिंह को यह जमीन बेच दी। अब आरोपियों ने धोखाधड़ी से एक फर्जी बेनामा तैयार करवा लिया और जबरदस्ती जमीन का कब्जा लेने को उतारु हैं। एसआई सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।