फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pehova chowk case, 2500 persons case,

पिहोवा चौक जाम करने पर 2500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sat, 08 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
pehova chowk case, 2500 persons case,
The truck crushed child in varanasi - फोटो : अमर उजाला
शहर पुलिस ने मुख्य पिहोवा चौक पर रास्ता रोकने के दो मामलों में 2500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में ईएसआई बलबीर सिंह ने थाना शहर में केस दर्ज करवाया है कि तीन अप्रैल को पवन शर्मा, विनोद, सतीश, जोगिंद्र, जयपाल, रतन लाल, रामपाल, अभिजीत जोशी, मन्नू एडवोकेट, पवन पहलवान, पालाराम गौड़, सुरेश बजरंगी, सुभाष बात्ता, राजू डोहर, शिव कुमार, पीएल भारद्वाज, श्रवण, शिवकुमार, रामपाल और सुरेन्द्र सहित करीब 500 लोगों ने नवग्रह चौक पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात में बाधा पैदा हुई। बताया गया है कि जाम लगाने वाले लोगों की मांग थी कि गत तीन मार्च को गांव पाड़ला में हुए दुष्कर्म के दूसरे आरोपी मोहित को भी गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद ईएएसआई रामदिया ने थाना शहर में केस दर्ज करवाया कि 6 अप्रैल को दर्शन मालखेड़ी, सतपाल दिल्लोवाली, जोगिन्द्र, नफे सिंह, बलवान कोटड़ा, प्रवीण किच्छाना, शीशराम, भरत सिंह, राजेश जागलान, सोनू, दलीप, मिया सिंह, सूरत बैनीवाल, दरबार सिंह, गुरदीप, सुरेंद्र, होशियार, राजाराम, सुशील गोयत, दलबीर गोयत, सोनू, कृष्ण, रामकरण, राजाराम, रतन, प्रेम मलिक, बल्लू गुलियाना, अमरजीत, मांगे राम, बलजीत, जोगिन्द्र, सुखपाल, जोगिन्द्र कसान तथा 2000 हजार अन्य लोगों ने पेहोवा चौक पर रास्ता रोककर मार्ग जाम कर दिया। इससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। उनकी मांग थी कि गांव पाड़ला में प्रदीप की हत्या के शेष आरोपियों गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed