फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lineman of Electricity Corporation attacked in Kaithal

Kaithal: खाना लेने जा रहे लाइनमैन से मारपीट, मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों ने किया हमला, गाड़ी तोड़ी

Mon, 29 May 2023 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 May 2023 10:31 AM IST
सार

वजीर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्य करता है। 15 मई को 24 घंटे की ड्यूटी होने के कारण रात करीब सवा 12 बजे वह शहर के किसी ढाबे से खाना लेने के लिए जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।
 

विज्ञापन
Lineman of Electricity Corporation attacked in Kaithal
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

कैथल में न्यू करनाल रोड पर जाट स्कूल ग्राउंड के पास बाइक सवार तीन आरोपियों ने बिजली निगम के लाइनमैन पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वजीर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्य करता है। 15 मई को 24 घंटे की ड्यूटी होने के कारण रात करीब सवा 12 बजे वह शहर के किसी ढाबे से खाना लेने के लिए जा रहा था। जब वह न्यू करनाल रोड पर जाट स्कूल ग्राउंड के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक रोककर उसे रुकवाया। 
विज्ञापन


जब उसने कारण पूछा तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी से चाबी छीनकर मारपीट शुरू कर दी। इससे उसको काफी चोटें आई। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की व उसे जान से मारने की धमकी दी। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed