{"_id":"6474318c6098e7696304ffd5","slug":"lineman-of-electricity-corporation-attacked-in-kaithal-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: खाना लेने जा रहे लाइनमैन से मारपीट, मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों ने किया हमला, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: खाना लेने जा रहे लाइनमैन से मारपीट, मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों ने किया हमला, गाड़ी तोड़ी
Mon, 29 May 2023 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 10:31 AM IST
सार
वजीर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्य करता है। 15 मई को 24 घंटे की ड्यूटी होने के कारण रात करीब सवा 12 बजे वह शहर के किसी ढाबे से खाना लेने के लिए जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में न्यू करनाल रोड पर जाट स्कूल ग्राउंड के पास बाइक सवार तीन आरोपियों ने बिजली निगम के लाइनमैन पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वजीर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्य करता है। 15 मई को 24 घंटे की ड्यूटी होने के कारण रात करीब सवा 12 बजे वह शहर के किसी ढाबे से खाना लेने के लिए जा रहा था। जब वह न्यू करनाल रोड पर जाट स्कूल ग्राउंड के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक रोककर उसे रुकवाया।
विज्ञापन
जब उसने कारण पूछा तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी से चाबी छीनकर मारपीट शुरू कर दी। इससे उसको काफी चोटें आई। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की व उसे जान से मारने की धमकी दी। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन