फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kidnap, 4 sisters, in field found, kaithal

घर में सो रहीं 4 बहनों का नशीला पदार्थ सुंघा अपहरण, खेत में मिलीं

Fri, 09 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 09 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
kidnap, 4 sisters, in field found, kaithal
परिजनों ने देर शाम पिहोवा चौक पर जाम लगाकर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के गांव में रात के समय एक परिवार की चार लड़कियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। मामले में कोई कार्रवाई न करने के विरोध में बृहस्पतिवार को परिजनों ने देर शाम पिहोवा चौक पर जाम लगाकर विरोध जताया। डीएसपी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजनों ने जाम खोला। पुलिस ने लड़कियों के अपहरण के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना तितरम क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका मकान प्यौदा रोड पर खेतों में है। बुधवार रात अज्ञात लोगों ने घर की छत पर पीछे से चढ़कर उसकी चार लड़कियों, जिनकी उम्र 9, 11, 13 और 15 साल है, का नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। सुबह चारों में से एक को जब होश आया तो उसने खुद को बाजरे के खेत में पाया। उसने तीन लड़कियों को भी उठाया और परिवारवालों को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाना तितरम में दी। पुलिस के चारों लड़कियों का मेडिकल न करवाने पर परिजन भड़क गए। हालांकि मामला महिला थाना कैथल में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


दिन भर चले घटनाक्रम के बीच इस मामले में कार्रवाई न होता देख परिजनों ने पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहरवासी दूसरे मार्गों से निकलने को मजबूर हो गए। लड़कियों के भाई ने बताया कि मामले की शिकायत तितरम पुलिस को दी थी। पुलिस गांव में पहुंची और जांच की। परिजनों के मुताबिक पुलिस को मौके पर कई सुराग मिले, जिससे साफ हो रहा था कि लड़कियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण किया गया है। घर में 2 कुत्ते भी सुबह बेहोश मिले। कुछ देर बाद चारों लड़कियां पुलिस को घर से करीब 3 किमी दूर प्यौदा रोड स्थित ज्वार के खेत से मिलीं। पुलिस ने चारों लड़कियों की काउंसलिंग करवाने के बाद उनके बयान दर्ज किए। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक थाने में भूखे-प्यासे बैठे रहे। इसके बाद भी पुलिस ने लड़कियों का मेडिकल नहीं करवाया। सुबह लड़कियां नशे में थीं, सबसे पहले उनका मेडिकल होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव बना रही है कि लड़कियां उनके अनुसार बयान दें। ढुल खाप के प्रधान इंद्र ढुल ने ग्रामीणों के साथ चेतावनी दी कि यदि तत्काल मेडिकल नहीं करवाया और मामला दर्ज नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस पर उन्होंने पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को किया शांत
जाम लगाने की सूचना पर डीएसपी तरुण कुमार, एसएचओ सिटी अशोक कुमार, एसएचओ महिला थाना निर्मला, एसएचओ मनदीप मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मेडिकल करवाने की बात कही और डीएसपी ने लोगों को आश्वास्त किया कि मामले में निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इसके बाद महिला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर अपहरण और नशीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed