फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Young man made an obscene video of the girl and made it viral on social media, the hurt girl suicide

Kaithal: बहला-फुसलाकर ले गया मुंबई, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, आहत युवती ने दी जान

Fri, 04 Aug 2023 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मुंबई पुलिस को स्थानांतरित किया है। दोनों 24 मई को कैथल से गए थे, परिजनों के पास तीन अगस्त को युवती के मौत की खबर आई।

विज्ञापन
Kaithal: Young man made an obscene video of the girl and made it viral on social media, the hurt girl suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले की युवती को एक युवक बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया, जहां उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इससे भी आरोपी का जी नहीं भरा तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में युवती के परिजनों की शिकायत पर कैथल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही इसे जांच के लिए मुंबई पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के परिजनों ने बताया कि 24 मई को आरोपी अजय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से मुंबई ले गया। आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन


साथ ही रुपयों की मांग करता रहा, तंग आकर जब युवती ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे आहत होकर युवती ने तीन अगस्त को मुंबई में ही आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि युवक ने युवती को जान बूझकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। इस संबंध में शहर थाने के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए मुंबई भेज दिया है। आगामी जांच और कार्रवाई मुंबई पुलिस की ओर से ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed