फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, sadak,hadasa

ट्रक की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों के साथ मायके जा रहे एक परिवार के साथ सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत व पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चंदाना रोड ट्रक की चपेट में बाइक आने से हुआ। शहर पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खानपुर निवासी महिला पिंकी ने बताया कि दो अप्रैल को वह उसका पति राजू अपने पांच वर्षीय बेटे पवन व तीन वर्षीय बेटे शिव कुमार को साथ लेकर बाइक पर गांव वजीर नगर में जा रहे थे। चंदाना रोड पर एक मिल के पास में एक ट्रक चालक बिना किसी सहायता से ट्रक को मोड़ रहा था। उसने बहुत तेज गति व लापरवाही से ट्रक को सड़क के बीच में ले आया। जिसके कारण उनकी मोटर साइकिल उस ट्रक से टकरा गई। हादसे में वह, उसका पति राजू व उसका पांच वर्षीय बेटा पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उनको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसके पांच वर्षीय बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। वे उसे एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर उसके बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसका पति भी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हादसे में घायल महिला की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे पवन की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed