फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Life imprisonment to two youths for murder of a child, fine of Rs 50000 each

Kaithal: बच्चे की हत्या में दो युवकों को उम्रकैद, 50-50 हजार जुर्माना

Tue, 24 Sep 2024 06:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

रकम न देने पर पांच-पांच महीने की सजा और भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी डीडीए सुखदीप सिंह ने की। 

विज्ञापन
Kaithal: Life imprisonment to two youths for murder of a child, fine of Rs 50000 each
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में एडीजे डा. नंदिता कौशिक ने एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या में दो युवकों को उम्र कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर पांच-पांच महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विज्ञापन


इस बारे में मृतक बच्चे के पिता मोहन लाल निवासी फतेहपुर ने थाना पूंडरी में अपहरण और हत्या का केस दर्ज करवाया था। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी डीडीए सुखदीप सिंह ने की। केस फाइल के हवाले से सुखदीप सिंह ने बताया कि छह फरवरी 2022 की रात करीब 8 बजे शिकायतकर्ता मोहन का बेटा मोहित बाहर खेलने गया था लेकिन काफी देर तक घर पर नहीं आया। इसके बाद परिजन मोहित की तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


अगले दिन मोहन ने थाने में मोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। इसके बाद किसी ने मोहन को बताया कि मोहित का शव तालाब के पास पड़ा है। मोहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने अपहरण तथा हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने सावन उर्फ टिल्ला को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी। पुलिस ने वारदात में शामिल सावन के साथी हर्ष उर्फ अमन को भी काबू कर लिया।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पुरानी दुश्मनी के कारण दोनों ने मोहित की गला दबा कर हत्या कर दी थी और शव तालाब के पास फैंक दिया था। पुलिस ने चालान तैयार करके अदालत को सौंप दिया। मामले में कुल 20 गवाह पेश किए गए।


दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे डा. नंदिता कौशिक ने दोनों को हत्या का दोषी पाया तथा अपने 62 पन्ने के फैसले मेंं दोनों को उम्र कैद और 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की रकम न देने पर दोनों को पांच-पांच महीने की सजा और भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed