{"_id":"65b9183e740475ee92054045","slug":"kaithal-fake-notes-worth-rs-34-thousand-recovered-from-jind-youth-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: जींद के युवक से 34 हजार रुपये के नकली नोट बरामद, करीब 20 साल जेल काटकर बाहर आया था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: जींद के युवक से 34 हजार रुपये के नकली नोट बरामद, करीब 20 साल जेल काटकर बाहर आया था आरोपी
Tue, 30 Jan 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 09:09 PM IST
सार
आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कैथल पुलिस ने शहर के प्यौदा रोड पर एक बाइक सवार युवक को 34 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक जींद का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस मामले में सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में सिपाही जसमेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली कि जींद के डडोली गांव निवासी चांदीराम पिछले करीब 20 साल जेल में रहा है। वह कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया है और अब नकली नोटों को असली नोट के रूप में मार्केट में चलकर मुनाफा कमा रहा है। वह काफी मात्रा में नकली नोट लेकर कैथल की तरफ से बाइक से गांव प्यौदा की तरफ आने वाला है। यदि दबिश दी जाए तो इसे काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
सिपाही जसमेर सिंह ने बताया कि जब दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी युवक जब कैथल से प्यौदा रोड पर पहुंचा तो उसे पकड़कर पूछताछ की। साथ ही उसकी तलाशी लेने पर पहले काले रंग के कोट के जेब के अंदर से 500-500 रुपये के नोटों की गड्ढी मिली। इनकी गिनती की गई तो उससे 68 नोट 500-500 रुपये के मिले। जो करीब 34 हजार रुपये की राशि बनती है। सिपाही के मुताबिक, ये नोट नकली थे।
विज्ञापन