फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Couple attacked with sticks

Kaithal: घर में घुसकर दंपती पर डंडा, गंडासी व दरांत से हमला, अभद्रता करने का भी आरोप

Tue, 02 Apr 2024 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 09:15 PM IST
सार

महिला ने आरोपियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Kaithal: Couple attacked with sticks
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कैथल के कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती पर डंडा, गंडासी व दरांत से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ अभद्रता भी की। साथ ही उसकी दुकान से 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 42 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपने घर में करियाना की दुकान कर रखी है। करीब डेढ़ साल पहले अनिल व भिखु नाम के आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे थे। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत कर दी थी। बाद में गांव के कहने पर उनका समझौता हो गया था।
विज्ञापन


इसी बात की रंजिश रखते हुए 31 मार्च को रात करीब 10 बजे आरोपी अनिल, सलिंद्र व तेजा डंडा, गंडासी व दरांत लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसपर व उसके पति पर जातिसूचक शब्द बोलते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सलिंद्र ने उसके पति को दरांत मारने की कोशिश की, लेकिन उसका पति किसी तरह बचकर भाग गया और वह घर पर अकेली रह गई। उसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर जबरन अभद्रता की। शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए।


जाते हुए उसकी दुकान के गल्ले से 60 हजार रुपये निकालकर ले गए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed