फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal CIA scuffle with team, policemen had arrived to investigate robbery case, accused also tore uniform

कैथल सीआईए एक टीम के साथ हाथापाई: लूट के मामले की जांच करने पहुंचे थे पुलिसकर्मी, आरोपियों ने वर्दी भी फाड़ी

Tue, 20 Jun 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

कैथल सीआईए-1 टीम के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। टींम लूट के एक मामले की जांच के लिए एक आरोपी की तलाश में गई थी। जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Kaithal CIA scuffle with team, policemen had arrived to investigate robbery case, accused also tore uniform
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल में लूट के एक मामले की जांच के लिए एक आरोपी की तलाश में गई सीआईए-1 टीम के साथ छह-सात आरोपियों ने हाथापाई की। आरोपियों ने एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी और ड्यूटी में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस आरोपी को पुलिस तलाशने के लिए गई थी, उसे भी भगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ड्यूटी में बाधा डालते हुए जान से मारने की दी धमकी
अपराध शाखा-1 कैथल में तैनात एएसआई मुकेश कुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह लूट के एक मामले की जांच के दौरान वांछित आरोपी ढांड निवासी धर्मबीर की तलाश में गुप्त सूचना मिलने पर ढांड गया था। उसके साथ रेड में एएसआई रणदीप सिंह, एएसआई अजीत, सिपाही नरेश कुमार, एसपीओ मीना सरकारी गाड़ी चालक ईएचसी संदीप कुमार भी थे। जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी धर्मबीर घर की छत पर था। उसकी पत्नी कुलजीत कौर, आस पड़ोस के रवि, मुकेश व 3-4 अन्य लडक़ों ने उनको देखते ही आवाजें लगाकर आरोपी धर्मबीर को भागने बारे कहा।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
सभी ने अपने हाथों में ईंट व डंडे उठा लिए और कहने लगे कि वे धर्मबीर को कभी भी गिरफ्तार नहीं होने देंगे। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की व कर्मचारी रणदीप की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपियों ने उन्हें  उनकी ड्यूटी नहीं करने दी और कहा कि अगर दोबारा धर्मबीर को पकडऩे यहां आए तो जान से मार देंगे। आरोपी धर्मबीर की पत्नी कुलजीत कौर, रवि, मुकेश व 3-4 अन्य लडक़ों ने पुलिस के साथ ड्यूटी करते समय लड़ाई झगड़ा करके, वर्दी फाडक़र, वांछित आरोपी धर्मबीर को भगाकर व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालकर अपराध किया है। एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंडवाना में दमकल विभाग के कर्मी से मारपीट कर छीनी सोने की चेन व दो हजार की नकदी

कैथल के ढांड के गांव डंडवाना में तीन युवकों ने कैथल में कार्यरत दमकल विभाग के कर्मी से मारपीट कर सोने की चेन व दो हजार रुपये की नकदी छीन ली। दमकल विभाग का कर्मी जोगिंद्र सिंह कैथल में कार्यरत है। वह सोमवार शाम के समय अपने घर कुरुक्षेत्र के गांव झींझरपुर से कैथल ड्यूटी पर आ रहा था। रास्ते में डंडवाना के पास उसके साथ मारपीट करके सोने की चेन व नकदी छीनी है। ढांड थाना में शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
ढांड थाना में दी गई शिकायत में कुरुक्षेत्र के गांव झींझरपुर निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल में दमकल विभाग में नौकरी करता है। जब वह अपने घर से कैथल ड्यूटी के लिए चला तो उसके गांव का एक लडका जितेंद्र व उसके साथ दो अज्ञात व्यक्ति मेरे पीछे लगे थे। डंडवाना चौंक पर उसकी मोटर साइकिल रुकवाकर उसके गले से सोने की डेढ़ तोले की चैन व दो हजार रुपये छीन लिए और मोटर साइकिल तोड दी। इसके बाद लोहे की रॉड व डंडों के साथ मारपीट की। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

जांच अधिकारी के अनुसार
ढांड थाना के जांच अधिकारी सिपाही मुकेश कुमार ने बताया कि जोगिंद्र सिंह की शिकायत पर जितेंद्र व अन्य दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed