{"_id":"6496ea4f86b977f49a02aca3","slug":"kaithal-case-filed-against-three-for-taking-rural-agency-of-lic-by-showing-fake-documents-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: फर्जी दस्तावेज दिखाकर एलआईसी की ग्रामीण एजेंसी लेने का मामला, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: फर्जी दस्तावेज दिखाकर एलआईसी की ग्रामीण एजेंसी लेने का मामला, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 24 Jun 2023 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 06:36 PM IST
सार
फर्जी दस्तावेज दिखाकर एलआईसी की ग्रामीण एजेंसी लेने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल के गांव प्योदा का निवासी होने के फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक युवक ने एलआईसी की ग्रामीण एजेंसी अपने नाम पर ले ली। इस मामले में युवक के पिता और उनके दामाद के भी शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिवक्ता ने न्यापालिका का सहारा लेकर आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता मोहन शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया कि सेक्टर 20 निवासी प्रिंस गोयल ने वर्ष 2014 में गांव प्योदा का निवासी होने के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एलआईसी की ग्रामीण एजेंसी अपने नाम से ले ली। जबकि उसके पास गांव में रहने का कोई भी प्रमाण सही नहीं था।
विज्ञापन
शहर की एजेंसी लेने के लिए उस समय न्यूनतम योग्यता 12वीं व गांव की एजेंसी के लिए 10वीं पास की जरूरत थी। प्रिंस उस समय 10वीं पास हुआ था। प्रिंस के पिता निरंजन दास गोयल एलआईसी के सेवानिवृत्त विकास अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
उनका दामाद वैभव मित्तल वर्तमान में एलआईसी में विकास अधिकारी है। निरंजन दास गोयल ने अपने दामाद वैभव मित्तल के साथ मिलीभगत करके प्रिंस को यह एजेंसी दिलाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इस संबंध में निगम के उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
इस पर उसने न्यायपालिका का सहारा लिया। शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि उसने आरटीआई के माध्यम से भी प्रिंस के गांव प्योदा संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की थी, लेकिन उसके पास दस्तावेज नहीं मिले। तीनों आरोपियों ने मिलकर निगम और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की है। एसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।