फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Case against two including a woman for blackmailing an elderly person

Kaithal: बुजुर्ग संग संबंध बना ब्लैकमेल करने के मामले में महिला समेत दो पर केस, तीन लाख रुपये लेते काबू

Sun, 10 Dec 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 12:47 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन लाख रुपये लेते हुए काबू किया है। महिला ने बुजुर्ग से 10 लाख रुपये मांगे थे। परेशान बुजुर्ग ने फंदा लगा लिया था, बेटे ने बचाया, महिला ने बुजुर्ग से चार लाख 50 हजार रुपये लिए थे। 

विज्ञापन
Kaithal: Case against two including a woman for blackmailing an elderly person
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में एक बार फिर से हनीट्रेप का मामला सामने आया है। बुजुर्ग से संबंध बनाकर ब्लैकमेल करके 10 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा रुपये मांगने से परेशान 62 वर्षीय बुजुर्ग ने वीरवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे बेटे ने बुजुर्ग बचा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर हुए दोनों आरोपियों को तीन लाख रुपये लेते हुए काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कैथल निवासी 40 वर्षीय रूमा और 46 वर्षीय राजू राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि कैथल निवासी रूमा उसके पिता की जानकार है। उसने उसके पिता से साढ़े चार लाख रुपये लिए हुए हैं और सिक्योरिटी के तौर पर मकान की रजिस्ट्री रखी हुई है। महिला ने वादा किया था कि वह साढ़े चार लाख रुपये वापस देकर अपने मकान की रजिस्ट्री वापस ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिसंबर को उसके पिता फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे थे। उसी समय वह मौके पर पहुंच गया और उन्हें बचाया। जब उसने उन्हें ऐसा करने का कारण पूछा तो उसके पिता भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि रूमा ने अपनी मर्जी से कुछ दिन पहले उसके साथ संबंध बनाए थे। वह अब उसको दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांग रही है।

इस मामले में अर्जुन नगर निवासी राजू महिला का साथ दे रहा है। आरोपियों ने आठ दिसंबर को कैथल पैसे लेकर आने की बात कही है। वे तीन लाख रुपये अभी मांग रहे हैं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद जींद बाईपास कैथल के नजदीक से आरोपी रूमा व राजू को तीन लाख रुपये लेते हुए काबू कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


महिला पुलिस कर्मचारी पर भी मध्यस्थता करवाने के आरोप
इस मामले में एक महिला पुलिस कर्मचारी पर भी मध्यस्थता करवाने के आरोप लगे हैं। आरोपों के अनुसार उक्त महिला कर्मी ने शिकायतकर्ता के पिता से कहा था कि वह आरोपियों को रुपये दे दे, नहीं तो उसे जेल जाना पड़ेगा। यह भी आरोप है कि जिस समय गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज हुआ तो एक महिला पुलिस अधिकारी ने उक्त महिला कर्मचारी का नाम शिकायत से हटवा दिया। इस संबंध में एसपी उपासना ने कहा कि अगर मामले में कोई महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल है तो इसकी नियमानुसार जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed