फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Called himself employee of government hospital, threatened medical store operator, cheated money

Kaithal: खुद को बताया सरकारी अस्पताल का कर्मचारी, मेडिकल स्टोर संचालक को दी धमकी, ठग लिए रुपये

Tue, 11 Jul 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

कैथल से एक आरोपी ने स्टोर संचालक से पांच हजार रुपये हड़प लिए। आरोपी ने सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताकर और विभागीय कार्रवाई के तहत मेडिकल स्टोर बंद करवाने की धमकी दी।

विज्ञापन
Kaithal: Called himself employee of government hospital, threatened medical store operator, cheated money
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में स्वयं को सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताकर और विभागीय कार्रवाई के तहत मेडिकल स्टोर बंद करवाने की धमकी देकर एक आरोपी ने स्टोर संचालक से पांच हजार रुपये हड़प लिए। रुपये ने देने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रुपये न देने और कानूनी कार्रवाई करवाने पर दी जान से मारने की धमकी 
गांव हाबड़ी निवासी सरदारा राम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसकी गांव हाबड़ी में मेडिकल की दुकान है। गांव हजवाना के संजय कुमार ने उसके खिलाफ एक शिकायत सिविल सर्जन कैथल को दी थी। इस पर सिविल अस्पताल कैथल की टीम ने उसकी दुकान का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में आरोपी द्वारा दी गई शिकायत झूठी व निराधार पाई गई। कुछ दिन बाद उसके पास एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने स्वयं को कैथल सरकारी अस्पताल का अधिकारी बताया। साथ ही
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस 
उसे सरकारी अस्पताल कैथल में अपने सभी दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा। वह अपने सभी दस्तावेज लेकर सरकारी अस्पताल कैथल में गया और वहां पर आरोपी को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर नहीं मिला। काफी समय तक इंतजार करने के बाद वह वापस अपनी दुकान पर आ गया। फिर उसके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां आई कि शिकायत पर कार्रवाई करवाकर उसकी दुकान बंद करवा देंगे। शिकायत वापस लेने की एवज में आरोपी ने उससे 15 हजार रुपये मांगे। साथ ही धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए और कोई कानूनी कार्यवाही की तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शिकायतकर्ता ने इतने रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने 15 की बजाय 10 हजार रुपये मांगे। उसने राजीनामा करवाने के नाम पर 30 जून को उससे पांच हजार रुपये ले लिए। बकाया राशि अगले दिन देने के लिए कहा। 30 जून को ही उसे सरकारी अस्पताल पूंडरी से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उसको सभी दस्तावेजों सहित तीन जुलाई को 11 बजे सरकारी अस्पताल पूंडरी में हाजिर होने के लिए कहा गया।


इस पर उसे शक हुआ कि आरोपी ने अवैध तरीके से धमकी देकर उससे पैसे वसूल किए हैं। एक झूठा राजीनामा कर आरोपी ने पांच हजार रुपये हड़प लिए। किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed