फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of 52.74 lakhs in name of loan in Kaithal and cheating with person in karnal

Haryana: कैथल में लोन के नाम पर 52.74 लाख की ठगी, करनाल में बिजली बोर्ड का कर्मचारी बताकर व्यक्ति से धोखाधड़ी

Thu, 18 May 2023 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 11:25 AM IST
सार

हरियाणा ठगी और धोखाधड़ी की वारदातें बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में कैथल में 52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं, करनाल से बिजली कर्मचारी बन धोखाधड़ी हुई है।

विज्ञापन
Fraud of 52.74 lakhs in name of loan in Kaithal and cheating with person in karnal
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के पूंडरी क्षेत्र के एक स्कूल के इमारत विस्तार और उसमें अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लोन दिलवाने के नाम पर छह आरोपियों ने एक व्यक्ति से 52 लाख 74 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव ट्योंठा निवासी कविराज ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 22 अप्रैल 2022 से लेकर सात मई 2023 तक आरोपी परमजीत राय, साहिल, संजय जैन, विजय शर्मा, लक्ष्मण सैनी व हरजीत राजपूत ने उससे धोखाधड़ी करते हुए 52 लाख 74 हजार रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन


छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 
आरोपियों ने गांव स्थित उनके स्कूल में इमारत विस्तार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही थी। बाद में न तो काम किया और न ही उसके रुपये वापस दिए हैं। सब इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बिजली बोर्ड का कर्मचारी बताकर व्यक्ति से की ठगी

करनाल अनाज मंडी बिजली बोर्ड के कार्यालय में बिल जमा करवाने के लिए आए व्यक्ति से ठगी कर ली गई। आरोपी ने खुद को बिजली बोर्ड का कर्मचारी बताया और 17 हजार रुपये फोटो कॉपी कराने का बहाना देकर भाग निकला। मामले की जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुरानी अनाज मंडी निवासी दीपक पांडे ने बताया कि वह 17 मई को बिजली का बिल जमा कराने के लिए अनाज मंडी के पास बिजली का बिल जमा करवाने के लिए जा रहा था। वह जैसे ही सिटी बिजली बोर्ड के पास पहुंचा तो एक युवक आया। जो कि खुद को बिजली बोर्ड का कर्मचारी बताने लगा। आरोपी ने कहा कि बिजली का बिल जमा कराने के लिए आए हो। पीड़ित के बताने पर आरोपी ने कहा कि वह उसका बिल आसानी से जमा करा देगा। लाइन में लगने की भी जरूरत नहीं होगी।

बिजली का बिल और 17000 रुपये ले लिए
आरोपी बिजली बोर्ड के अंदर पीड़ित को लेकर गया और बिजली का बिल और 17000 रुपये ले लिए। पीड़ित से आरोपी बोला कि वह बिल की फोटो कॉपी कराकर आता है। पीड़ित व्यक्ति आरोपी का इंतजार करता रहा, लेकिन आरोपी व्यक्ति मौके से पैसे लेकर भाग निकला। आरोपी जब नहीं लौटा तो पीड़ित ने अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज में खंगला जा रहा आरोपी की हुलिया
पुलिस ने बिजली बोर्ड कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित से आरोपी बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। बाद में उसे फोटो कॉपी का बहाना देकर पैसे लेकर मौके से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed