{"_id":"582a10ff4f1c1b61368fe85d","slug":"fraud-corp-bank-manager-case-file-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्पोरेशन बैंक के मैनेजर के खिलाफ किसानों से धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्पोरेशन बैंक के मैनेजर के खिलाफ किसानों से धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्पोरेेशन बैंक की पूंडरी शाखा के सीनियर मैनेजर पर पूंडरी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मैनेजर पर किसानों और दुकानदारों के नाम पर लोन दिखाकर करीब 1.43 करोड़ की राशि के गबन का आरोप है।
बता दें कि पिछले तीन महीनों से इस मामले को लेकर किसान परेशान थे और चार दिनों पहले भाकियू ने इस मामले को लेकर बैंक की पूंडरी शाखा के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि बैंक के उच्चाधिकारियों ने दोषी मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जाएगा। बैंक के जोनल कार्यालय पंचकूला के डिप्टी जरनल मैनेजर एचएस नागेंद्रा ने एसपी कैथल को दी शिकायत में कहा कि बैंक की पूंडरी शाखा के सीनियर मैनेजर वतदीप छौक्कर पुत्र केआर छौक्कर निवासी पानीपत जो कि 1 जुलाई 2016 से ही पूंडरी शाखा में आए थे। आरोप है कि कुछ ही समय में उन्होंने बैंक के खाताधारकों के नाम पर लोन लेकर 1.43 करोड़ की राशि का गबन कर दिया। ज्यादातर राशि अगस्त 2016 में निकाली गई है।
यह था मामला
पीड़ित किसानों मोनू पुत्र रघुबीर सिंह पूंडरी, कृष्ण पुत्र फूलुराम हरसौला, महेंद्र सिंह पुत्र छोटूराम फ्रांसवाला, ललित पुत्र सत्यवान सेगा, सतपाल पुत्र सुरजीत नीमवाला व जरनैल सिंह पुत्र मान सिंह भाणा ने बताया कि उनका खाता कार्पोरेशन बैंक में है। उन्होंने बताया कि उनके खाते में से लिमिट की राशि निकलवाई गई है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं लगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब वे बैंक से लेन-देन करने गए। किसानों व अन्य दुकानदारों का कहना था कि बैंक मैनेजर ने उन्हें बेवकूफ बनाया और सारे पैसे हड़प लिए और अब उनके खाते से निकाली गई राशि पर ब्याज लगना भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बैंक के उच्चाधिकारियों की शिकायत पर पूंडरी शाखा के मैनेजर वतनदीप छौक्कर के खिलाफ धारा 406, 409 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इन किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी
1. प्रीतम सिंह निवासी हसौला 9.70 लाख
2. रामकला निवासी ब्राह्मणीवालाए 9.70 लाख
3. कृष्णलाल निवासी हरसौला 7.95 लाख
4. शिबाराम निवासी कौकोत दो लाख
5. ललित निवासी सेगा आठ लाख
6. मनीष निवासी बालू 8.10 लाख
7. हरीश कुमारए 2.17 लाख
8. मोनू निवासी पूंडरी एक लाख
9. सतपाल निवासी कोटड़ा 24. 30 लाख
10. नरेंद्र कुमार दुकानदार निवासी पूंडरी 6. 71 लाख
11. राजपाल निवासी ढांड 4. 81 लाख
12. सलिंद्र सिंह निवासी हजवाना आठ लाख
13. ईश्म सिंह निवासी कौल 6.45 लाख
14. जरनैल सिंह निवासी भाणा 1.40 लाख
15. विकास कुमार निवासी रामगढ़ पांडवा 7.95 लाख
16. कर्मवीर सिंह निवासी तितरम तीन लाख
17. गुरबचन सिंह निवासी खेड़ी सिकंदर तीन लाख
18. महेंद्र सिंह निवासी फ्रांसवाला 3.95 लाख
19. शमशेर सिंह 5.3 लाख
20.नरेश दुकानदारर 1.40 लाख
21. सरजीत निवासी नीमवाला 7. 95 लाख
22. दयानंद निवासी पूंडरी पांच लाख
23. प्रवीन निवासी पूंडरी चार लाख