{"_id":"589614804f1c1bda22e80fa8","slug":"fraud-2-lakh-rupees-double-rupees-police-case-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे दो लाख 30 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे दो लाख 30 हजार रुपये
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये दोगुने करने का झांसा देकर दो लाख 30 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
कलायत के गांव हरीपुरा निवासी गुरजीत सिंह ने शहर पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने उसे अपने झांसे में लेकर उससे 2.30 लाख रुपये हड़प लिए है। उसने बताया उसकी गांव सिंणद निवासी विनोद कुमार से साथ जान पहचान थी। उसने उसे 9 सिंतबर 2016 को शहर के उद्यम सिंह पार्क में बुलाया। विनोद कुमार ने उसको बताया कि माता गेट कैथल निवासी मंगल व शक्ति नगर निवासी सुरेन्द्र पैसे डबल करने का काम करते हैं। जिनके झांसे में आकर उसने दो तीन बार में दो लाख 30 हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसके कोई पैसे डबल नहीं किए और ना ही उसके दिए हुए पैसे वापस किए।
शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि एसपी ऑफिस में दी गई गुरजीत सिंह की शिकायत पर विनोद कुमार निवासी गांव सिणंद, सुरेंद्र निवासी शक्ति नगर कैथल, मंगल सिंह निवासी माता गेट कैथल, नवीन निवासी गांव बालक हिसार, क्योड़क निवासी टैक्सी ड्राइवर व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।