फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fourth day gauong last activity program

चौथे दिन जाकर नसीब हुई कुख्यात सुरेंद्र ग्योंग के शव को अग्नि

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले करनाल के गांव राहड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग का मंगलवार को गांव ग्योंग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर गांव के लोग पहुंचे और लोगों के बीच सादी वर्दी में पुलिस बल गांव के बाहर तैनात रहा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार को गांव राहड़ा में पुलिस एनकाउंटर में ग्योंग गैंग के सरगना सुरेंद्र ग्योंग को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। वहीं अगले दिन परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाकर शव लेने से इंकार कर दिया था। वहीं रविवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम के ना पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इसी बीच सोमवार को सुरेंद्र ग्योंग के परिजनों ने उसके छोटे भाई जोगेंद्र ग्योंग को जो कि इस समय लुधियाना जेल में बंद है, पेरोल पर अंडर कस्टडी लाने का भी प्रयास किया। उसमें सफलता ना मिलने पर मंगलवार सुबह परिजन करनाल पहुंचे। वहां से शव लेकर दोपहर के समय गांव ग्योंग में करीब 1 बजे उसका विधिवत रुप से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस समय गांव के सभी रास्तों पर पुलिस ने नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में पहुंचे काफी लोग
ग्योंग के अंतिम संस्कार में गांव सहित बाहर से भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जिसमें प्रदेश सहित बाहर के जिलों के नंबरों की गाड़ियों में सवार होकर लोग पहुंचे। पुलिस ने भीड़ की वीडियोग्राफी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन तक चलता रहा घटनाक्रम:-
शनिवार को हुए एनकाउंटर के बाद से मंगलवार को अंतिम संस्कार होने तक घटनाक्रम चलता रहा। पुलिस ने मुखबिरों की पक्की सूचना के बाद ग्योंग का पीछा किया और एनकाउंटर में गांव राहड़ा में उसे ढेर कर दिया। इसके बाद शव लेने और अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन और परिजनों के बीच खींचतान चलती रही। इस दौरान उसका शव करनाल में पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा।
गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। करनाल पुलिस से भी जानकारी हासिल की जा रही है।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed