फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ‌fotiside, found, police, colony, kaithal

पुलिस विभाग की आवासीय कालोनी में मिला भ्रूण

Tue, 15 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 15 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
fotiside, found, police, colony, kaithal
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर थाना पुलिस विभाग की आवास कॉलोनी में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस विभाग और लोगों में इस बात की चर्चा आग की तरह फैल गई। सफाई कर्मचारियों द्वारा गटर की सफाई करते समय भ्रूण निकला। जिसकी सूचना वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत शहर थाना पुलिस दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्वार्टरों में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि सुबह के समय सफाई कर्मचारी सीवरेज की सफाई करने के लिए आए हुए थे। सफाई करते समय कर्मचारियों को सीवरेज में एक भ्रूण पड़ा मिला। जिसे बाहर निकाल दिया। पहले तो माना जा रहा था कि किसी अन्य छोटे जानवर का बच्चा सीवर में गिर गया है। लेकिन ध्यान से देखने पर वह इंसान का भ्रूण था। मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण अपने कब्जे में ले लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि भ्रूण 6-7 महीने का है। लेकिन उसे किसने और क्यों फेंका इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। मामले को अवैध संबंधों या कन्या का भ्रूण होने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया है। पुलिस ने शहर थाने के सिक्योरिटी एजेंट सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed