{"_id":"640ecc2dc6171d55ec0c0da4","slug":"fake-id-created-on-instagram-in-the-name-of-kaithal-sp-maqsood-ahmed-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल SP के नाम से फेक ID: इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मांगे रुपये, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैथल SP के नाम से फेक ID: इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मांगे रुपये, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 13 Mar 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:40 PM IST
सार
कैथल में अज्ञात द्वारा कैथल के एसपी मकसूद अहमद की इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पहले अज्ञात व्यक्ति ने किसी के पास हेलो का संदेश भेजा है। फिर अज्ञात ने कहा कि आपसे एक काम है। उसके बाद बोला की आपके पास फोन पे है क्या। कुछ रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन
कैथल एसपी के नाम से फेक आईडी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कैथल में अज्ञात द्वारा कैथल के एसपी मकसूद अहमद की इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो लगाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कैथल के एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि उन्होंने सूचना मिली है कि उसकी किसी ने नकली इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। नकली आईडी से संदेश भेजकर आरोपी कुछ रुपयों की मांग की है।
विज्ञापन
मैसेज कर मांगे 25 हजार
पहले अज्ञात व्यक्ति ने किसी के पास हेलो का संदेश भेजा है। उसके बाद क्या हाल है। इसके बारे में जानकारी ली है। फिर अज्ञात ने कहा कि आपसे एक काम है। उसके बाद बोला की आपके पास फोन पे है क्या। कुछ रुपयों की जरूरत है। वह ये रुपये कल वापस कर देगा। साइबर थाना की पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अज्ञात आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर एसपी मकसूद अहमद की 12 फोटो लगाई हुई है। डीएसपी सज्जन सिंह की फोटो व्हाट्सएप पर लगा कर उनकी जान पहचान के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठग लिए थे। इसकी शिकायत कैथल निवासी जिले सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन