फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explosion due to leaking cylinder in Kaithal, Five members of family got burnt in flames

कैथल में सिलेंडर लीक होने से हुआ धमाका:  परिवार के 5 सदस्य आग की लपटों में झुलसे, रेहड़ी लगाता था परिवार

Tue, 16 May 2023 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 May 2023 12:15 PM IST
सार

गैस भरने के दौरान बड़े सिलेंडर का गैस निकलने वाला हिस्सा दबा हुआ रह गया, जिस से लगातार गैस का रिसाव होता गया और गैस पूरे घर में फैल गई। फिर अचानक कहीं से चिंगारी के कारण पूरे घर में आग फैल गई। धमाका इतना बड़ा था कि मकान के मुख्य गेट तक को उखाड़ दिया।

विज्ञापन
Explosion due to leaking cylinder in Kaithal, Five members of family got burnt in flames
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के रेलवे गेट के पास एक मकान में सिलेंडर लीक होने से बड़ा धमाका हुआ, जिससे मकान में मौजूद परिवार के पांच सदस्य आग की लपटों में झुलस गए। आग लगने से घर में रखा तकरीबन सारा सामान जल गया। घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है जब रेलवे गेट पर छोले भटूरे की रेहडी लगाने वाला संदीप अपने घर में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहा था।

विज्ञापन


माथे पर गेट जाकर लगा
गैस भरने के दौरान बड़े सिलेंडर का गैस निकलने वाला हिस्सा दबा हुआ रह गया, जिस से लगातार गैस का रिसाव होता गया और गैस पूरे घर में फैल गई। फिर अचानक कहीं से चिंगारी के कारण पूरे घर में आग फैल गई। धमाका इतना बड़ा था कि मकान के मुख्य गेट तक को उखाड़ दिया। गेट के सामने परिवार की तीन महिलाएं खड़ी थी, जिनमें से एक के माथे पर गेट जाकर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घायलों में चार महिलाएं व एक पुरुष शामिल
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हुए सभी लोगों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गनीमत यह रही थी परिवार के सभी बच्चे इस दौरान स्कूल चले गए थे। हालांकि अभी तक नुकसान का कुल आकलन नहीं हो पाया है फिर भी अग्निशमन विभाग ने लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई है। घायलों में चार महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed