फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dozen eunuch accused of made unnatural relations by kidnapping the eunuch from the house

आरोप: किन्नर का घर से अपहरण कर दर्जन भर किन्नरों ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जेवर और नकदी भी छीनी

Sun, 18 Sep 2022 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 12:59 AM IST
सार

आरोप है कि शिकायत करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सभी आरोपी किन्नरों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Dozen eunuch accused of made unnatural relations by kidnapping the eunuch from the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में एक किन्नर का उसके घर से अपहरण कर दर्जन भर किन्नरों ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और उसके जेवर और नकदी भी छीन लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपी किन्नरों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के 32 वर्षीय किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके किराये के मकान से आरोपी 10-12 किन्नरों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसको गाड़ी में बैठा कर कैथल ले आए, जहां पर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान आरोपियों ने आभूषण और नकदी भी छीन ली तथा उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ धारा 323, 365, 377, 379 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed