फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead Body of girl missing from Kaithal found in Ram Nagar village of Punjab

Kaithal: पंजाब के राम नगर गांव में मिला चीका की लापता युवती का शव, एक दिन पहले हुई थी लापता

Wed, 01 Nov 2023 07:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

चीका की लापता युवती का शव पंजाब के राम नगर गांव में मिला है। युवती एक दिन पहले लापता हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead Body of girl missing from Kaithal found in Ram Nagar village of Punjab
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका से एक दिन पहले लापता हुई चीका की युवती का शव पंजाब के रामनगर गांव में सड़क किनारे मिला। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। पंजाब पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार रात में चीका की एक युवती की हत्या कर उसे चीका से लगभग आठ किलोमीटर दूर पंजाब के गांव रामनगर के पास सड़क किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह किसी व्यक्ति ने पंजाब पुलिस को सड़क पर युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। पंजाब पुलिस ने मामले की जानकारी चीका पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह व चीका थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती का शव कब्जे में ले जांच की।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पंजाब व हरियाणा से फारेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। मृतक युवती की पहचान चीका की हुड्डा काॅलोनी नंबर तीन निवासी 28 वर्षीय वंदना शर्मा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि वंदना शर्मा मंगलवार दोपहर से गायब थी और उसके पिता भूपेंद्र शर्मा ने मंगलवार को ही उसकी गुमशुदगी संबंधी मामला चीका थाना में दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या कर उसे यहां फेंका गया है। चीका थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वंदना का शव मिलने के बाद पुलिस ने एक दिन पहले उसके पिता भूपेंद्र शर्मा की शिकायत पर दर्ज किए गए 346 के मुकदमे में आईपीसी की धारा 302, 34 भी जोड़ जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed