फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyber fraud of 23 lakhs from a person in Kaithal of Haryana

Cyber Fraud: विदेश में रह रहा भतीजा बन की कॉल, डिपोट होने का खतरा दिखा 23 लाख ठगे

Mon, 08 May 2023 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 11:35 PM IST
सार

विदेश में बैठे भतीजे को डिपोट होने का खतरा दिखा 23 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने साइबर थाने में केस  दर्ज किया है। खाते में 47 लाख रुपये डालने की फर्जी सूचना देकर ठगों के माध्यम से राशि हड़पी गई। 

विज्ञापन
Cyber fraud of 23 lakhs from a person in Kaithal of Haryana
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विदेश में बैठे भतीजे को डिपोट होने का खत्तरा दिखाकर ठगों ने एक व्यक्ति से 23 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के कैथल के स्यो माजरा निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को उसके पास एक फोन आया था कि वह उसका भतीजा आस्ट्रेलिया से बोल रहा है। उसने उससे उसका बैंक खाता नंबर मांगा और कहा कि वहउसके खाते में 22 लाख 40 हजार रुपये डाल रहा है।

विज्ञापन


उसने काफी मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने उसे अपना बैंक खाता नंबर दे दिया। उसने कहा कि जब वह वापस आ जाएगा तो यह राशि ले लेगा। इसके बाद उसके पास एक फोन आया और उसने कहा कि आपके खाते में पैसे आ गए हैं। यह रकम ज्यादा है, इसे खाते में आने में 24 घंटे लगेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उसके भतीजे बने युवक ने उससे कहा कि उसका वीजा खत्म हो गया है। उसे छह लाख 20 हजार की जरूरत है। उसने एक नंबर दिया और उसे यह राशि देने को कहा। इस तरह से उसने कभी अपनी गिरफ्तारी की बात कही तो कभी कुछ बहाने लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अलग-अलग समय में 23 लाख रुपये उससे विभिन्न खातों में जमा करवा लिए और उससे कहा कि उसने वहां से उसके खाते में कुल 47 लाख रुपये जमा करवाने की बात कही। उसने उक्त आरोपियों के कहने पर अपने रिश्तेदारों तक से मांग कर उनके कहे अनुसार 23 लाख रुपये अलग-अलग समय में अलग-अलग खातों में जमा करवा दी।


उसके एक रिश्तेदार को जब शक हुआ तो पता लगा कि फोन करने वाला उसका भतीजा ही नहीं था। किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने इस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी के आरोप में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed