फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cruelty to children in Bal Bhavan in Kaithal, Minister of State took action after watching viral video

Kaithal: बाल भवन में बच्चों से बेरहमी, परिजन बोले- अध्यापिका को देख सिहर जाते थे बच्चे

Sat, 06 May 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 11:05 AM IST
सार

कैथल के बाल भवन में कार्यरत अध्यापिका बच्चों के साथ जानवरों जैसा सलूक करती है। वह बात-बात पर बच्चों को पीटती है। इसकी शिकायत पुलिस को एक महिला ने दी। वहीं, इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर राज्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
Cruelty to children in Bal Bhavan in Kaithal, Minister of State took action after watching viral video
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल के बाल भवन में एक कर्मचारी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने पर देर रात राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मामले में केस दर्ज करने और आरोपी अध्यापिका को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। यह डे-केयर सेंटर हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा लघु सचिवालय के निकट ही बाल भवन में संचालित किया जा रहा है। अध्यापिका छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीट रही है। वीडियो वायरल होने पर बच्चे की मां ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन


कर्मी पर बच्चों से जानवरों जैसा सलूक करने का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी ढाई साल की बच्ची बाल भवन जाती है। आरोप है कि यहां कार्यरत अध्यापिका सभी बच्चों के साथ जानवरों जैसा सलूक करती है। वह बात-बात पर बच्चों को पीटती है, फर्श पर पटक कर मारती है और उनके गाल व कान खींचती है। उन्होंने अपने बच्चे को बाल भवन में इसलिए भेजा था कि वह कुछ सीख सके, लेकिन यहां स्थिति बहुत भयानक है।
विज्ञापन


गाल पकड़कर टॉर्चर करना अध्यापिका के लिए आम बात
एक बच्चे की मां ने बताया कि उनकी बच्ची डरी और सहमी सी आती है। जब भी वे उसे बाल भवन छोड़ने जाते हैं तो अध्यापिका को देखकर मुझसे लिपट जाती है और बाल भवन में जाने से मना करती है। यह बच्ची उस अध्यापिका को देखते ही रोने लग जाती है। बच्चों को थप्पड़ मारना, फर्श पर पटक के गिराना, उनके कान व गाल पकड़कर टॉर्चर करना अध्यापिका के लिए आम बात है। शुक्रवार को तीन बच्चों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें साफ दिख रहा है कि अध्यापिका अथवा कर्मचारी बच्चों को किस बेरहमी से मार रही है। बच्चे रो-चिल्ला रहे हैं। फिर भी वह पीटती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापिका के खिलाफ एफआईआर के आदेश
वीडियो देखकर देर रात राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक बच्चे की पिटाई की बात सामने आई है। बच्चों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में डीसी को तुरंत संबंधित अध्यापिका के खिलाफ एफआईआर के आदेश जारी किए हैं। डीसी जगदीश शर्मा ने राज्यमंत्री को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed