फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, theft, police, checking, case, kaithal

जब चोरों ने खेला खेल, लाखों के माल पर हाथ साफ

Mon, 01 Aug 2016 11:27 PM IST
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime, theft, police, checking, case, kaithal
चोर - फोटो : ब्यूरो
ढांड। कौल के मेन बाजार स्थित एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में अज्ञात चोरों ने रविवार रात लाखों के रुपये का कीमती सामान चुरा लिया है। चोरी की वारदात के बाद बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है। दुकान मालिक ने चोरी की घटना की सूचना ढांड पुलिस को दी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार दुकान मालिक प्रवीण पुत्र दलेल सिंह रविवार रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान को बंद करके गया था।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे जब दुकान खोलने के लिए आया तो देखा शटर के बाहर लगे दोनों ताले टूटे हुए थे और दुकान का आधा शटर खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। दुकानदार का कहना है कि दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग ढेड़ लाख रुपये के कपड़े व गल्ले से 20 हजार रुपये नकदी चुरा लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि प्रवीण कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान से चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्स्पर्ट टीम को बुलाकर आवश्यक सबूत जुटाने की कोशिश की गई है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed