{"_id":"592873b04f1c1b3f765368b9","slug":"crime-rape-class-8th-student-police-case-file-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघाकर आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक शहर की कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की कक्षा आठवीं में पढ़ती है। उसकी बेटी उसके बड़े भाई के घर पर जाकर सो जाती थी। 23 मई की सुबह पांच बजे वह अपने भाई के घर बेटी को जगाने के लिए गया। लेकिन उसके भाई ने कहा कि उसकी बेटी तो रात को 9 बजे ही वापस लौट गई थी। उसने उसके दूसरे भाई के घर देखा तो उसने कहा वह रात 9 बजकर 30 मिनट पर घर से लिए चली गई थी। इसके बाद उसने उसके रिश्तेदारों व आस-पास उसकी बेटी का पता किया। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद पता चला कि पड़ोस से ही एक युवक शुभम लापता है। आरोपी शुभम ने उसकी बेटी को गांव सिरसल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। 24 मई की सुबह वह आरोपी के परिजनों को लेकर गांव सिरसल में गया। जहां पर एक कमरे में उसकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाया हुआ था।
उसका भाई उसकी बेटी को लेकर घर आया। उसकी बेटी ने कई घंटों के बाद होश में आने पर बताया कि 23 मई की रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर जब वह उसके ताऊ के घर से बाहर निकली तो पीछे से उसके मुंह, कान पर कपड़ा रखकर उसको वहां से ले जाया गया। जिसके बाद उसे कोई होश नहीं रहा। जब वह होश में आई तो वह एक कमरे में थी। आरोपी शुभम ने उसको शादी का झांसा देकर बहलाने-फुसलाने की कोशिश की। लेकिन वह उसका विरोध करती रही। आरोपी ने उसको नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर शुभम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।