फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

आरकेएसडी कॉलेज में दो छात्र गुट भिड़े, हड़कंप

Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में शनिवार को दो छात्र गुट भिड़ पड़े। छात्र गुटों में तीन घंटे में तीन बार झड़प हुई। जिसमें कई छात्रों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस सहित सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। उपद्रवी युवक भाग गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे छात्र गुट कॉलेज के गर्ल्स गेट के पास भिड़ गए। एक विद्यार्थी को कॉलेज के बाहर आने पर विद्यार्थियों के ग्रुप ने धुन डाला। इसके बाद पांच मोटर साइकिलों पर हथियारों से लैस युवक कॉलेज के बाहर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे ग्रुप के विद्यार्थियों के पहुंचने पर कॉलेज की सामने वाली गली में विद्यार्थियों की झड़प हो गई। जिसमें
एक-दूसरे की जमकर धुनाई की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस की जिप्सी आता देख युवक भाग खड़े हुए। इसके बाद करीब दो बजे कॉलेज की कैंटीन में कुछ युवकों ने विद्यार्थियों पर फिर से हमला कर दिया जिसमें दूसरे ग्रुप ने भी हमलावर गुट को जवाब देते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। कॉलेज में लगातार हो रही झड़प से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटीन में हुए झगड़े के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना शहर से सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार व सीआईए पुलिस के कर्मचारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने कुछ युवकों पर हलका बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ा। पुलिस कॉलेज कैंटीन में जाकर कुछ छात्रों को पकड़ कर अपने साथ लेकर गई।

शहर थाना सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कॉलेज में झगड़े की सूचना मिली थी। वहां पर जाकर दो युवकों को पकड़ा था। लेकिन वह युवक केवल पुलिस को देखकर भाग रहे थे। उनका झगड़े से कोई मतलब नहीं था। पूछताछ के बाद दो छात्रों को भेज दिया गया है।


कॉलेज प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने बताया कि कॉलेज में झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस को फोन कर दिया गया था। झगड़ा कॉलेज के बाहर का है। कॉलेज के अंदर झगड़ा नहीं हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से झगड़े के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जो विद्यार्थी कॉलेज में आकर झगड़ा करते पाए जाएंगे। उनका कॉलेज से नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed