{"_id":"49a9d7205384391ebc4a17a5de26f203","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके से आठ हजार रुपये की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके से आठ हजार रुपये की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पबनावा में शराब ठेके से तीन युवक पिस्तौल के दम पर आठ हजार रुपये लूट कर भाग गए। युवकों ने पहले बीयर खरीदी, बाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वारदात बुधवार रात आठ बजे की है। ढांड पुलिस को दी शिकायत में पबनावा निवासी महिंद्र सिंह ने बताया कि वह शराब ठेके पर कारिंदा है। बुधवार रात करीब सात बजे उसके पास तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए। युवकों ने उससे तीन बीयर लीं और बाहर जाकर पीने लगे।
उस समय गांव के कुछ व्यक्ति उसके पास बैठे थे। वे युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से चले गए। कुछ देर के बाद वे युवक गाड़ी में सवार होकर आए। तब वह शराब ठेके पर अकेला बैठा था। ठेके का गेट खुला था। युवक ठेके के अंदर आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसकी कनपटी पर रख दी और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने ठेके से आठ हजार रुपये छीन लिए। उसके बाद युवक गाड़ी में सवार होकर वहां से भाग गए।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने कारिंदे की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में रही है।