फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

म्यौली में मिले युवक के शव का मामला सुलझाया

Tue, 01 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 01 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
26 नवंबर को गांव म्यौली में मिले एक युवक के शव के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या का कारण मामूली कहासुनी बताया जा रहा है। विदित रहे कि गांव म्यौली में परिवार से अलग रहकर गुजारा कर रहे रणजीत सिंह का 26 नवंबर को गांव में ही शव मिला था। उसका परिवार कुरुक्षेत्र रहता है। रणजीत के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना प्रबंधक पूंडरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार गोयत ने गांव म्यौली में रेड मारते हुए इसी गांव के राकेश को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामूली कहासुनी के बाद झगड़े में रणजीत की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि शाम को दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद उनका झगड़ा हो गया जिसमें रणजीत के सिर में चोट लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने वारदात में प्रयोग हथियार की बरामदगी तथा व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का सोमवार को अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष पहले काम की तलाश में उनका परिवार कुरुक्षेत्र चला गया था लेकिन रणजीत गांव म्यौली में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed