फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

धोखे से चार कनाल 10 मरले जमीन अपने नाम करवाई

Thu, 08 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 08 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
जमीन के मालिक की जगह किसी ओर को खड़ा करके 4 कनाल 10 मरले जमीन का अपने नाम करवाने पर थाना शहर पुलिस ने नंबरदार सहित चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। यह धोखाधड़ी का केस कोर्ट के आदेशों पर हुआ है।
विज्ञापन


गुहला के गांव खरक निवासी गुरदीप ने बताया कि पट्टी कायस्थ सेठ में उसके पिता के नाम पर 4 कनाल 10 मरने जमीन थी। उसके पिता की मृत्यु के बाद आरोपियों ने नकली कागजात तैयार करवाकर जमीन अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन


गुरदीप ने बताया कि करीब 10 अक्तूबर 2012 में भगत सिंह कॉलोनी न्यू बस स्टेंड के पीछे के निवासी साहब सिंह व कुलविन्द्र सिंह, पंजाब के सुतराणा निवासी सरजीत सिंह व कैथल निवासी नरेश कुमार नंबरदार ने उसके पिता की मृत्यु के बाद नकली कागजात तैयार कर और किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके 4 कनाल 10 मरले जमीन अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सूचना मिलने पर उन्होंने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। जिस पर न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेशों पर चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed