फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, murder, father, kaithal, haryana

पिता ने सात वर्षीय मासूम बेटी का गला दबाकर की हत्या

Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार बाद दोपहर अर्जुन नगर गली नंबर तीन में एक व्यक्ति ने अपनी सात वर्षीय मासूम बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया। आरोपी व्यक्ति मानसिक रुप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार अर्जुन नगर निवासी रामनिवास उर्फ रामू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। मानसिक परेशानी के कारण ही वह घर से भी कहीं चला गया था। कुछ माह पहले ही वह छत्तीसगढ़ में मिला था और परिजन उसे कैथल लेकर आए थे। रामू का इस समय भी करनाल से इलाज भी चल रहा था। सुबह मां पुष्पा अपनी सात वर्षीय बेटी साक्षी को घर में छोड़कर दवाई लेने के लिए अस्पताल में गई थी। इसी दौरान पीछे से रामनिवास ने अचानक अपने ही कलेजे के टुकड़े की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। बाद में बच्ची की मां ने घर जाकर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पाकर सिटी एसएचओ अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। रामनिवास के पास तीन बच्चे थे। साक्षी सबसे बड़ी थी और दो छोटे लड़के हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर को आरोपी का झगड़ा उसके चाची से भी हुआ था। जिसमें उसकी चाची के हाथ पर चोट मार दी थी। उन्होंने बताया कि रामनिवास अकसर घर पर झगड़ा करता रहता था। जिस कारण अक्सर पड़ोसी भी उसके द्वारा किए जा रहे झगड़े पर ध्यान नहीं देते थे।  


शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात वर्षीय बच्ची के शव का कब्जे में ले लिया है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बच्ची के पिता ने ही उसका गला दबाया है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक बच्ची का पिता मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed