फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, car loot, pistol, police, kaithal

पिस्टल सटाकर लूटी कार, पीड़ित को गन्ने के खेतों में छोड़कर भागे आरोपी

Wed, 18 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 18 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime, car loot, pistol, police, kaithal
9 एमएम पिस्टल
 पिस्टल दिखाकर कार लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया। लुटेरे कार चालक को एक गन्ने के खेत के अंदर ले गए और उसको बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दी। शहर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पट्टी कौथ गदली निवासी सुशील कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी है कि 3 युवक पिस्टल दिखाकर उसकी कार लूटकर फरार हो गए। सुशील ने बताया कि 15 जनवरी को वह पुराने अस्पताल के निकट कार स्टैंड पर बैठा था। इस दौरान उसके पास 3 युवक आए और उन्होंने कहा कि उनका कोई रिश्तेदार पानीपत के निकट दुर्घटना में घायल हो गया है। उन्हें उनके पास जाना है। युवकों ने कार चालक को बताया कि वे उसके भाई सुखविंद्र को अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन


ड्राइवर सुशील उन पर विश्वास करते हुए उनके साथ पानीपत के लिए चल पड़ा। सुशील ने बताया कि जब वह असंध के रास्ते से पानीपत जा रहे थे तो असंध से करीब 10 किलोमीटर आगे जाने के बाद युवकों ने लघु शंका का बहाना बनाकर कार रुकवा ली। कार से उतरते ही पीछे वाली सीट से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। युवक उसकी कार को एक कैरान रोड पर ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट की और एक गन्ने के खेत में ले गए। गन्ने के खेत के अंदर ले जाकर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह एक घंटे के बाद बाहर ना निकले। अगर वह पहले बाहर निकला तो बाहर निकलते ही उसको गोली मार दी जाएगी। आरोपी उसका मोबाइल, पर्स, एटीएम, आधार कार्ड सहित अन्य सामान भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 मिनट के बाद उसने गन्ने के खेत से बाहर निकलकर देखा तो आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो चुके थे। इसके बाद उसने चौकी भौरकंला को सूचना दी। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज करेगी। कैथल आने के बाद उसने सारी घटना पुलिस को बताई।

सब इंस्पेक्टर अजीत राय ने बताया कि कार चालक की शिकायत पर पुलिस ने 3 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed