{"_id":"571fa9ac4f1c1b6907a916c8","slug":"cow-smuggling-police-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" गौ-तस्करों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौ-तस्करों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। सोमवार की रात पूंडरी व जटेड़ी के ग्रामीणों को गौ-तस्करों को पकड़ने में सफलता मिल ही गई। लोगों ने इन गौ-तस्करों में तीन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पिछले कई दिनों से पूंडरी स्थित पाई गेट निवासी पहरा लगाकर इन गौ-तस्करों को पकड़ने की योजना बना रहे थे। लेकिन हर बार ये गौ-तस्कर लोगों पर ईट पत्थर बरसाकर उन्हें चकमा देकर फरार हो जाते थे। ग्रामीणों राजेश कुमार, पालाराम, करनैल व जीत राम आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से पाई गेट में लोग बारी-बारी से पहरा थे।
सोमवार की रात करीब एक बजे पहरा दे रहे युवकों को पाई गेट स्थित सामुदायिक केंद्र के पास गाड़ियों की लाइटें दिखाई दी। युवक जब गाड़ियों की तरफ दौड़े तो गौ-तस्कर पिकअप गाड़ियों में सवार होकर पाई की ओर भागे। ग्रामीणों ने जटेड़ी के ग्रामीणों से फोन पर संपर्क किया और जटेड़ी के ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियों से अवरोध लगा दिये।
विज्ञापन
जिससे गौ-तस्करों की तीन गाड़ियां पकड़ी गई और दो गाड़ियां पिलनी की और से निकलने में कामयाब हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गौ-तस्करों की संख्या 15 से 20 थी। गौ-तस्करों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व गौ-रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गये और तीन गाड़ियों सहित तीन गौ-तस्करों को पकड़ कर थाने ले आये।
मंगलवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण गौशाला प्रधान सतबीर भाणा, अजीत सिंह व गौ-रक्षा दल के सदस्य थाना परिसर में एकत्रित हुये और पकड़े गये गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। गौ-शाला प्रधान सतबीर भाणा ने सरकार से मांग की कि वो गौशालाओं को अतिरिक्त ग्रांट दे ताकि गउओं को बाहर रहना ही न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार को गौ-रक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करनी चाहिए।
थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दो गौ-तस्करों जावेद और सुरेंद्र निवासी सौनाली खुर्द पानीपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।