फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike collided with parked trolley in Kaithal and two teenagers died

कैथल में खड़ी ट्राली से टकराई बाइक: दो किशोरों की मौत, एक की हालत गंभीर, घर से गए थे किताब लेने

Wed, 26 Apr 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Apr 2023 12:57 PM IST
सार

कैथल में दो किशोरों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त घर शहर के लिए किताबें लेने के लिए निकले थे, लेकर वह घर नहीं लौट सके।

विज्ञापन
Bike collided with parked trolley in Kaithal and two teenagers died
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव कवारतन-मलिकपुर मार्ग पर मंगलवार सायं खड़ी ट्राली में हुई टक्कर से बाइक सवार तीन किशोरों में से दो की दर्दनाक मौत हो गई। एक को पीजीआई रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर व जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कवारतन से पुस्तकें लेकर लौट रहे थे गांव में
जिला अस्पताल में पहुंचें गांव मलिकपुर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसे पता चला कि उसके चेचेरे भाई रोहित (18)की हादसे में मौत हो गई है। वह यहां पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ-साथ गांव वासी 17 साल के अमित की भी मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार 17 साल के योगेश की हालत गंभीर है। उसे उजाला सिग्रस अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन


परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
अस्पताल में पहुंचे गांव वासी राजेश ने बताया कि वह भी घटनास्थल के पास से जा रहा था। उसने देखा कि युवकों को चोटें आई हैं। उसने स्वयं ही तीनों को चोट लगी होने के कारण एंबुलेंस में डाला और अस्पताल तक पहुंचाया। बाद में जब बाइक की आरसी की जांच की तो पता चला कि ये तो उसके चाचा के लडक़े हैं। उसने बताया कि रोहित ने 12वीं की परीक्षा दी है। अमित व योगेश ने दसवीं की परीक्षा दी है। तीनों सीवन स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पड़ी थी किताबें
मृतक रोहित के पिता ईश्वर ने बताया कि वे कैथल में दिहाड़ी पर गए हुए थे। उन्हें तो किसी ने हादसे के बारे में सूचना दी। जिस पर वह यहां पहुंचा है। किताब लेने गए थे, सपने बिखर गए-अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे कवारतन से किताब लेने गए थे। वे उन्हें पढ़ भी नहीं पाए। अभी तीनों का परिणाम भी नहीं आया कि दो भगवान को प्यारे हो गए। जो किताब लेने गए थे, वे घटनास्थल पर बिखरी पड़ी थीं।


तीसरे की हालत गंभीर
सड़क पर खड़ी ट्राली में लगी टक्कर-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सडक़ पर ट्राली खड़ी थी। इस खड़ी ट्राली में पीछे से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर काफी भीषण थी। जिसमें दो के चहने व सिर में गंभीर चोटें आई थीं। तीसरे की हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है। फिल्हाल पुलिस को सूचना मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed