फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident, fog, people die, kaithal

कहर बनकर बरपा कोहरा

Sun, 06 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 06 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident, fog, people die, kaithal
लकड़ियों से भरी पिक-अप गड्ढे में पलटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को कोहरा कहर बनकर बरसा। कोहरे के कारण अलग अलग स्थानों पर चार सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पहला हादसा सिरटा रोड पर हुआ। गांव प्रभोत निवासी 40 वर्षीय बलजीत सुबह के समय अपने बेटे नीरज के साथ कैथल की ओर आ रहा था, तो सिरटा रोड पर सीमेंट फैक्ट्री के निकट कोहरे के कारण सामने से आ रही बुग्गी के साथ टक्कर हो गई। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका बेटा बाल-बाल गया। बाद में पुलिस ने जांच आरंभ कर दी।

दूसरे हादसें में करनाल-नरड़ लिंक रोड पर मोटरसाइकिल की एक निजी स्कूल की बस के साथ टक्कर हुई। जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राममेहर और प्रीतम जब कैथल की ओर आ रहे तो आगे से ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। उनके द्वारा ब्रेक लगाने के बाद वह पीछे रुक गया। इसी बीच उनके पीछे तेज गति से आ रही स्कूल की बस के चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं तीसरे सड़क हादसे मेें कैलरम और दुमाड़ा के बीच थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हुई। संजय थ्री व्हीलर में सवार होकर सुबह के समय कैथल की ओर आ रहा तो कोहरे के कारण थ्री व्हीलर की ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हुई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लकड़ियों से भरी पिक-अप गड्ढे में पलटी
राजौद में कैथल रोड पर लकड़ियों से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह हादसा सुबह 6:30 बजे के करीब गोगा-माड़ी के सामने हुआ। लेकिन गनीमत यह रही कि चालक व परिचालक बाल बाल बच गए। वाहन चालक संजय कुमार ने बताया कि वह पाजू से कैथल लकड़ियां लेकर जा रहा था। कोहरे की अधिकता के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। जिससे उसकी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई और पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed