फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident, fog, bus-kanter, people injured, kaithal

कोहरे में कारण बस व कैंटर की भिड़ंत, दो रेफर, कई घायल

Thu, 01 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 01 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident, fog, bus-kanter, people injured, kaithal
बस व कैंटर की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में बुधवार को दूसरे दिन भी कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। जिसके बाद वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


धुंध के कारण पूंडरी में बुधवार सुबह करीब आठ बजे डेरा सच्चा सौदा के नजदीक एक रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक संदीप निवासी राजगढ़ हिसार और कैंटर में सवार महिला सुदेश पत्नी विजय को गंभीर चोटें आई है। जबकि बस की सवारियों को मामूली चोटें आई है। घटना सुबह आठ बजे के करीब की है। कैंटर कैथल की ओर जा रहा था और रोडवेज की बस कैथल से करोड़ा जा रही थी। सुबह धुंध अधिक होने के कारण सत्संग घर के पास दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस के आगे के शीशे भी टूट गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस की मदद से कैंटर चालक व महिला को कैथल सिविल अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार कैथल से दोनों घायलों को आगे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कैलरम के निकट मंगलवार को कोहरे के कारण ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में वजीर नगर निवासी मीनू राम वह ट्रैक्टर लेकर गांव कैलरम के पास आ रहा था। एक ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद में हुई परेशानियां
बुधवार को दूसरे दिन भी कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को रोक कर रख दिया। जिससे वाहन दोपहर तक रेंग रेंग कर चलते दिखाए दिए। पिछले कई दिन से मौसम में आ रहे बदलाव के चलते वैसे तो दिन भर धूप खली रहती थी, लेकिन बुधवार सुबह कोहरे ने क्षेत्र को पूरी तरह अपने प्रभाव में ले लिया। कोहरा जहां वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबक बन रहा है वहीं किसानों के लिए कोहरा गेहूं की अगेती फसल के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed