फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सोने की ठगी मामले में आरोपी सोनू ढांडा का बढ़ाया दो दिन का रिमांड

सोने की ठगी मामले में आरोपी सोनू ढांडा का बढ़ाया दो दिन का रिमांड

Sun, 07 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोने की ठगी मामले में आरोपी सोनू ढांडा का बढ़ाया दो दिन का रिमांड
सोने की ठगी मामले में आरोपी सोनू ढांडा का बढ़ाया दो दिन का रिमांड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोने की ठगी मामले में लोगों से अरबों रुपयों की ठगी करने के मामले में अदालत ने सोनू ढांडा का 4 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद दो दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है। शनिवार को आरोपी को सदर थाना पुलिस ने अमित शर्मा की अदालत में दोबारा पेश किया, जहां से आरोपी का दो दिन का और रिमांड हासिल किया गया है। 4 दिन के रिमांड के दौरान आरोपी सोनू ढांडा निवासी गांव कुलतारण से पुलिस को गांव कुलतारण स्थित आरोपी के खेत में बने कोठे से एक अवैध पिस्तौल व उदयपुर (राजस्थान) स्थित आरोपी के ठिकानों से नोट गिनने की मशीन, गोल्ड तोलने के काम आने वाला इलैक्ट्रोनिक कांटा, गोल्ड काटने में प्रयोग किए जाने वाला कटर बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी सोनू के दूसरे ठिकाने रूढ़की (यूपी) से एक बिना नंबर पर स्वीफ्ट कार व उसमें एक रजिस्टर भी बरामद की है। रजिस्टर में आरोपी का अरबों रुपये का हिसाब-किताब लिखा हुआ है, जिसमें आरोपी ने लेन-देन किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रिमांड के दौरान राजस्थान में भी एक ओर गाड़ी बताई है, जिसे आरोपी ने छुपाया हुआ है और उसे वह बरामद करवा सकता है। इसके अलावा आरोपी ने लोगों से जो अरबों रुपए एकत्रित किए थे, उन पैसों में से ही अपने रिश्तेदारों के नाम प्रोपर्टी खरीदी हुई है। उक्त प्रोपर्टी एवं राजस्थान में खड़ी कार को बरामद करने के लिए सदर थाना एस.एच.ओ. जगदीश चंद्र के साथ ए.एस.आई. राजकुमार ने आरोपी का ए.सी.जे.एम. अमित शर्मा की कोर्ट से 2 दिन का ओर रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को पुन: पेश करेगी और उस दिन भी पुन: आरोपी का अन्य मामलों में रिमांड मांगा जाएगा।

डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि आरोपी से नोट गिनने की मशीन, अवैध पिस्टल, गोल्ड तोलने एवं काटने का कटर एवं एक गाड़ी बरामद की है। आरोपी से अन्य कई पहलुओं पर पूछताछ एवं बरामदगी करनी है, इसलिए आरोपी का अदालत से 2 दिन का ओर रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed