{"_id":"5c379be3bdec2273ac45cd6b","slug":"91547148259-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 21.67 ग्राम स्मैक पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 21.67 ग्राम स्मैक पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 21.67 ग्राम स्मैक पकड़ी
तीन मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने नशे विरोधी मुहीम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों के कब्जे से 21.67 ग्राम स्मैक सहित तीन मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पीआरओ ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह की टीम पिहोवा रोड चीका की तरफ गश्त पर थी। जहां सूचना मिली कि बगीचा नाथ करीब 20 दिन पूर्व से बाबा केसरगीर कालोनी चीका में बाल-बच्चों सहित किराए के मकान में रह रहा है। वह स्मैक बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घर के बाहर बैठे संदिग्ध बगीचा नाथ को काबू किया। डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार की मौजूदगी में ली गई तलाशी में उसके पास से 6.67 ग्राम स्मैक के अलावा 3 मोबाइल फोन व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई शमशेर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-2 पुलिस के एएसआई रमेश चंद्र, एचसी अजीत सिंह व सिपाही निर्मल सिंह की टीम रात्रीकालीन गश्त दौरान खनौरी बाईपास कैथल मौजूद थी। खनौरी बाईपास की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक को काबु कर पूछताछ की। जिसकी पहचान शक्तिनगर चीका निवासी बलजीत सिंह के रुप में इुई। मौका पर डीएसपी एईसी रामकुमार को बुलाकर जब संदिग्ध की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट जेब से प्लास्टिक पन्नी में 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे एएसआई दलबीर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।