फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन मंजिला भवन में तीनों मंजिलों में लगाई चोरों ने सेंध

तीन मंजिला भवन में तीनों मंजिलों में लगाई चोरों ने सेंध

Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
तीन मंजिला भवन में तीनों मंजिलों में लगाई चोरों ने सेंध
तीन मंजिला भवन में तीनों मंजिलों में लगाई चोरों ने सेंध
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर पर मालिक का परिवार, पहली मंजिल पर अध्यापक व तीसरी मंजिल पर एक अध्यापिका किराये पर रह रही थी
वीरवार रात तो पूरी बिल्डिंग में कोई नहीं था, चोरों ने मौके का फायदा उठाकर रात भर खंगाले तीनों माले
लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हुए, सीन ऑफ क्राइम एक्सपटर्स की टीम ने किया दौरा
फोटो संख्या-22 से 26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर 18 में बालाजी कालोनी के निकट स्थित एक तीन मंजिला भवन के तीनों मंजिलों में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के सामान से हाथ साफ कर दिया। इस भवन में ग्राउंड फ्लोर पर मालिक, पहली मंजिल पर अध्यापक व दूसरी मंजिल पर एक अध्यापिका किराये पर रह रही हैं। सूचना मिलते ही सुबह मकान मालिक सहित किरायेदार पहुंचे और पुलिस को हालात की जानकारी दी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया।

मकान बिजली निगम के एसडीओ मनोज कुंडू का है। उसके मकान में नीचे उसकी बहन का परिवार रहता हे। पहली मंजिल में किरायेदार अध्यापक विनोद परिवार सहित रह रहा है। सबसे ऊपर वाले में अध्यापिका एवं गायिका रेखा रहती हैं। विनोद दो दिन से शादी में परिवार सहित बाहर गया हुआ था। देवेंद्र भी काम से बाहर गया हुआ था तो उसकी पत्नी भी अपने भाई मनोज के यहां चली गई। घर में अकेली रहने पर रेखा भी रात करीब आठ बजे घर को ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां चली गई। चोरी के समय तीनों में से किसी भी परिवार का कोई सदस्य नहीं था। एसडीओ ने बताया कि चोर ग्राउंड फ्लोर से 5 हजार नकदी व अन्य सामान, पहली मंजिल से 5 तोले की सोने की चैन, ढेड़ लाख रुपये नकद व दूसरी मंजिल से 5 हजार नकद व 5 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed