फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रात को बाड़े में गए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष के 74 साल के बुजुर्ग की भाई की हत्या

रात को बाड़े में गए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष के 74 साल के बुजुर्ग की भाई की हत्या

Sun, 19 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
रात को बाड़े में गए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष के 74 साल के बुजुर्ग की भाई की हत्या
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष के बुजुर्ग की भाई की हत्या
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमला, सिर में गंभीर चोट मिली, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव ट्योंठा में तेजधार हथियार से अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के बुजुर्ग भाई के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पशुओं के बाड़े में सोया हुआ था। डीएसपी ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान ने बताया कि उनका संगरौली रोड की ओर बाड़ा है। इस बाड़े के आसपास के प्लॉट खाली हैं। उसका बड़ा भाई करीब 74 वर्षीय भीम सिंह बाड़े में ही सोता था। रात आठ बजे तक वे रात को बाड़े में इकट्ठे थे। रात को वे सभी खाना खाने के लिए घर आए। इसके बाद उसका भाई खाना खाकर बाड़े में चला गया। बाड़े में उसका बेटा दूध देने के लिए जाता था। तब तक भी उसका भाई ठीक था। सुबह जब उसका बेटा दूध निकालने के लिए पहुंचा तो उसका भाई उठा नहीं। इस पर शक हुआ और उसने उन्हें आकर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। उसके सिर में तेजधार हथियार के से वार के निशान मिले और दीवार पर भी खून लगा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। डीएसपी जोगेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। उन्हें किसी पर शक भी नहीं। लेकिन अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई के सिर में तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की है। उनके बाड़े में काफी संख्या में पशु भी बंधे हुए थे, लेकिन पशु चोरी भी नहीं पाए गए।
विज्ञापन

उधर, मृतक अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया। दोनों बेटे करनाल व पानीपत में काम करते हैं। एसएचओ पूंडरी अमन बैनीवाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed