{"_id":"5c154db1bdec2253a16720f5","slug":"81544900017-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से धोखे से अंगूठी व हजारों रुपये छीने, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से धोखे से अंगूठी व हजारों रुपये छीने, केस दर्ज
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
महिला से अंगूठी व हजारों रुपये छीने, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक महिला सहित तीन लोगों ने एक व्यक्ति से सोने अंगूठी व नकदी छीन ली और फरार हो गए। राजौंद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिला करनाल निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह सिलाई का कार्य करता है। वह बाइक से असंध से गांव बस्सी के लिए आ रहा था। असंध ढोल चौक से एक अज्ञात महिला ने लिफ्ट मांगी और खेड़ी सर्फअली तक छोड़ने के लिए कहा। जब वह गांव खेड़ी सर्फअली पहुंचा तो महिला ने कहा कि ंउसका भाई बीमार है और आप मुझे बीर बांगड़ा तक छोड़ दो। महिला ने रास्ते में लघुशंका के बहाने बाइक रुकवाई। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति असंध की तरफ से बाइक से आए। वह महिला भी उनके साथ मिली हुई थी। उन्होंने उससे आधा तोला सोने की अंगूठी व 1400 रुपये छीन लिए। हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।