फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में 20 हजार के गेहूं के 22 कट्टे हुए चोरी

अनाज मंडी में 20 हजार के गेहूं के 22 कट्टे हुए चोरी

Sat, 05 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में 20 हजार के गेहूं के 22 कट्टे हुए चोरी
अनाज मंडी में गेहूं के 22 कट्टे चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अनाज मंडी में वीरवार की रात को लगभग 20 हजार रुपये के गेहूं के 22 कट्टे चोरी हो गए।
अनाज मंडी की फर्म सतनारायण संदीप कुमार ने अपनी दुकान की सामने धीमे उठान व बारिश के कारण गेहूं के कट्टों की ढांग लगाई हुई थी और जब अगले दिन सुबह उन्होंने अपनी ढांग को संभाला तो उसमें से 22 कट्टे चोरी हुए मिले। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस विभाग की ओर से राजकुमार ने आकर मौके का मुआयना कर कट्टे चोरी होने की जांच शुरू कर दी। वहीं मंडी में नजदीक लगती एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया तो उसमें पाया कि रात एक बजे एक स्कॉर्पियो मंडी में आई और उस समय उसकी लाइटें बंद थीं। उसके लगभग 10 मिनट बाद वहीं गाड़ी जिसने अब लाइटें जलाई हुई थी, बड़ी तेजी गति से मंडी से बाहर निकल गई। इसमें शंका व्यक्त की जाती है कि कट्टे कहीं इसी गाड़ी में ही चोरी करके न ले जाए गए हों।

दुकान मालिक सतनारायण ने बताया कि मंडी में इस प्रकार पहले भी गेहूं के कट्टे चोरी हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि चोरी की इस घटना की गंभीरता से जांच की जाए और चोरों को जल्द पकड़ा जाए। वहीं फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान बाबूराम मुंदड़ी ने भी पुलिस से मांग करते हुए कहा कि वे जल्द चोरों का पता लगाए व उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आह्वान किया कि मंडी सीजन के दौरान पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया जाए। वहीं चौकी इंचार्ज बलवान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गेहूं चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed