फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आया मजदूर

निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आया मजदूर

Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आया मजदूर
निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आया मजदूर
विज्ञापन

मौत, लेंटर डालने के लिए छत पर चढ़ा था मजदूर
गुहला-चीका। वार्ड 14 में बन रहे एक नए मकान का लेंटर डालने के लिए छत पर चढ़े एक मजदूर की ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
करीब 50 वर्षीय मृतक महेंद्र सिंह के पुत्र महिपाल ने गुहला पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता मकानों पर लेंटर डालने का कार्य करता था। वीरवार सुबह लगभग आठ बजे भी वह वार्ड 14 में मकान का लेंटर डालने के लिए गया था कि मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। उसके पिता का अधिकतर शरीर छत के ऊपर ही जल गया। महीपाल ने बताया कि उसके पिता की मौत बिजली विभाग, मकान मालिक व ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। वहां काम करते समय न तो बिजली विभाग ने बिजली बंद की और न ही मकान मालिक ने इस पर गौर किया। ठेकेदार ने भी बिजली बंद करवाने से पहले ही उसके पिता को छत पर चढ़ा दिया। मृतक महेंद्र सिंह की चार बेटियां व दो बेटे हैं। बेटियां शादीशुदा हैं और दोनों बेटे अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा:
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि यहां से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की नंगी तारों को बदलकर केबल डलवाने के लिए वे 2 साल से बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। परंतु अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने 5 लाख की मदद का ऐलान किया:
विधायक कुलवंत बाजीगर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया व मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed