{"_id":"5a9ee3014f1c1b3c718b88de","slug":"81520362241-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी कहासुनी पर पिस्तौल दिखाकर पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी सी कहासुनी पर पिस्तौल दिखाकर पीटने का लगाया आरोप
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सी कहासुनी पर पिस्तौल दिखाकर पीटने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव गगड़पुर छोटी सी कहासुनी पर पिस्तौल दिखाकर पीटने का आरोप लगाया है। गगड़पुर निवासी गुरदीप उर्फ दीपक ने चीका पुलिस को शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने छोटी सी कहासुनी पर पहले तो रात्रि को उसे पीटा, फिर आरोपियों ने सुबह आकर उसके भाई व पत्नी को भी पीटा। इसके साथ ही आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें गोली मारने की भी धमकी दी है। गुरदीप ङ्क्षसह ने बताया कि 4 मार्च की रात्रि करीब 11.30 बजे वे नगावा रोड पर शराब के ठेके के पास पहुंचे तो सडक़ पर 5/6 लोगों ने उन्हें रोक लिया। इनमें नसीब, मोना व बग्गा एवं अन्य थे। आरोपियों ने उसे व एक अन्य व्यक्ति सुखा जो मेरे साथ था, उसे भी बुरी तरह से पीटा। घायल अवस्था में वह वहीं पर पड़ा रहा। सुबह किसी ने उसे घर पहुंचाया। सुबह उसके पिता जब छोटा हाथी गाड़ी में उसे ईलाज के लिए ले जा रहे थे तो आरोपी एक अल्टो गाड़ी में आए। अल्टो गाड़ी में मोना, बग्गा, नसीब व 3 अन्य ने गालियां देनी शुरू कर दी और उसे बाहर आने के लिए ललकारा। जब आरोपियों को उसके भाई गुरप्रीत उर्फ जॉनी व उसकी पत्नी माया देवी ने रोकना चाहा तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और रिवाल्वर दिखाकर मारने तक की धमकी दी। हैड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नसीब निवासी गगड़पुर, मोना निवासी बीबीपुर (पटियाला) व बग्गा निवासी नयागांव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।