फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ड्रेन के अंदर झाडिय़ों में युवक का शव, पुलिस ने हत्या के आरोप में दर्ज किया मामला

ड्रेन के अंदर झाडिय़ों में युवक का शव, पुलिस ने हत्या के आरोप में दर्ज किया मामला

Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन के अंदर झाडिय़ों में युवक का शव, पुलिस ने हत्या के आरोप में दर्ज किया मामला
ड्रेन के अंदर झाड़ियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के आरोप में दर्ज किया मामला
गर्दन पर चोट के निशान, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड स्थित ड्रेन के अंदर झाड़ियों में शनिवार को एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कैथल-खुराना रोड पर स्थित ड्रेन की झाड़ियों में युवक के पड़े शव को लेकर किसी ने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सिटी थाना इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झाड़ियों से शव को निकाला। शिनाख्त के लिए आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों से भी शव दिखाया गया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव सिविल अस्पताल लाया गया। जहां बाद दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक युवक की गर्दन पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक ने काले रंग की टी-शर्ट व लाल रंग की जर्सी डाली हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को हत्या की आशंका : एसएचओ सिटी रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हत्या की आशंका के चलते अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक के गले पर निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed