{"_id":"5be86e1abdec221e2f5b678a","slug":"71541959194-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार
पुलिस ने दर्ज किया था मामला
कैथल। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे में काबू कर लिया है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन की सुपरविजन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर रेखा रानी की टीम ने यह कार्रवाई कर आरोपी को जेल भिजवा दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर प्रबंधक सब इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की सूचना पर थाना तितरम से बाल भवन ओपन सेंट्रल होम पहुंची सब इंस्पेक्टर रेखा ने कैथल निवासी 15 वर्षीय नाबालिग के सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दर्ज किए। जिसमें पीड़िता ने संजय उर्फ संजू निवासी कैथल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी ने करीब 5/6 माह पूर्व उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया था। 9 नवंबर की शाम जब वह पशुओं को चारा डाल रही थी, तो आरोपी के पास खड़ी लड़की को परिजनों ने देख लिया। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया और घबराई नाबालिग एक बाल आश्रम में चली गई। नाबालिग की सीडब्ल्यूसी की मार्फत काउंसिलिंग करवाने के बाद उसकी इच्छानुसार एक सुरक्षित संस्था में और आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।